वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने शुक्रवार को कोर्स रिकॉर्ड छह-अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलते हुए डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन के दूसरे राउंड के बाद कुल नौ-अंडर 131 के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, बरेका के हेमंत यादव (69-64) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए छह-अंडर 64 का कार्ड बनाया और सुनीत के नए कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की। बरेका के गोल्फ कोर्स पर शॉटगन फॉर्मेट में पार-5 नौवें होल से शुरुआत करने वाले शीर्ष वरीयता प्राप्त सुनीत ने शुरुआती बर्डी के बाद 14वें से 18वें होल के बीच पांच होलों में चार बर्डी लगाकर लय पकड़ी। इसके बाद पार-4 चौथे होल पर एक और बर्डी ने उन्हें छह-अंडर 64 के नए कोर्स रिकॉर्ड तक पहुंचाया। यह टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर भी रहा। इसके साथ ही उन्होंने पहले दिन संयुक्त बढ़त...