बागेश्वर, मई 21 -- बागेश्वर। विकासखंड क्षेत्र में शिक्षिका सुनीता पंत को खेल समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने तथा छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सुनीता पंत के अनुभव और कार्यशैली का लाभ विकासखंड के खेल कार्यक्रमों में मिलेगा। नियुक्ति पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...