सोनभद्र, अप्रैल 1 -- सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र के नए पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में हुआ। इस दौरान नए पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें सदस्यों की सहमति से सुनीता सांवरिया को अध्यक्ष, चित्रा जालान को सचिव एवं पूनम केडिया को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व देकर सम्मानित किया गया। उन्हें शपथ दिलाया गया कि मंच के कार्यों को बहुत ही निष्ठा, लगन व उत्साह के साथ संपन्न करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सचिव रंजना अग्रवाल, पूनम खेतान, अनीता कानोड़िया, मीरा जालान, श्रेया जालान, ज्योति शर्मा ,अनु केड़िया, शशि केड़िया,मंजू खेतान , सरोज जालान , अनीता थर्ड, सुनीता सराफ आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.