संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निजीकरण के विरोध में गुरुवार को बिजली कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन छंटनी कर सुनियोजित तरीके से बिजली व्यवस्था को कमजोर कर रहा है। गर्मियों से ठीक पहले बड़े पैमाने पर बिजली व्यवस्था संभाल रहे संविदा कर्मियों को हटाया जा रहा है और नियमित कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों एवं अभियंताओं को मनमाने ढंग से निलंबित किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बिजली आपूर्ति पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ना तय है। खाड़ी में चल रहे युद्ध के चलते इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने से आने वाली गर्मियों में बिजली की मांग बहुत अधिक बढ़ने वाली है। ऐसे में अनुभवी संविदा कर्मियों की बड़े पैमाने पर छटनी से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.