हरदोई, अगस्त 29 -- मल्लावां। पवित्र सावन मास के अंतिम दिन प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रृद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर बाबा सुनासीर नाथ का दिव्य शृंगार किया गया। मुख्य आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा के सानिध्य में तड़के सुबह बाबा का विशेष अभिषेक किया गया। इसमें गंगाजल, दूध, दही, शहद और सुगंधित द्रव्यों का उपयोग किया गया। अभिषेक के बाद आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा ने बाबा सुनासीर नाथ का मनमोहक श्रृंगार किया। श्रृंगार संपन्न होने के बाद मुख्य पुजारी ने बाबा की दिव्य मंगला आरती उतारी। यह भी पढ़ें- Munger News: राधा-कृष्ण की भक्ति संगीत पर झूमे श्रद्धालु शंख, डमरू और घंटों की ध्वनि के बीच हुई इ...