हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई सुनार से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। सर्विलांस, एसओजी और स्वाट टीम के साथ टड़ियावां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व गोपामऊ निवासी सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी अपने पुत्र गौरव रस्तोगी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जिस दौरान बदमाशों ने फायरिंग...