अलीगढ़, मार्च 11 -- जवां, संवाददाता। थाना जवां क्षेत्र के गांव सुनाना में बीते दिनों बरात में आपत्तिजनक गाना चलाने को लेकर सवर्ण व दलित समाज के बीच संघर्ष हुआ था। आज उसी गांव में ठाकुर समाज के एक व्यक्ति की बेटी की बरात आ रही है। इसलिए गांव में पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है। गांव में पुलिस मुस्तैद है ताकि किसी भी घटना को न होने दिया जाए। पुलिस का कहना है कि शांति के साथ बरात की चढ़त होगी। अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...