एटा, फरवरी 19 -- एटा, शहर के पॉश इलाकों में शुमार सुनहरी नगर में 1400 किलोलीटर क्षमता वाली विशालकाय पानी की टंकी गुरुवार को अचानक बुरी तरह लीक हो गई। टंकी से निकलते पानी के सैलाब ने सुनहरी नगर पार्क को तलाब बना दिया। लाखों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद होकर सड़कों पर बह गया। जिससे न केवल क्षेत्र में जलभराव हो गया है, बल्कि आधे दर्जन मोहल्लों में जल संकट खड़ा हो गया। गुरुवार को सुबह सुनहरी नगर पार्क की टंकी से इस तरह पानी का सैलाब निकला कि चंद मिनटों में ही पार्क समेत आसपास की गलियों में पानी भर गया। टंकी के खतरानक तरीके से रिसाव को देख नजदीक बने घरों के लोग बुरी तरह डर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनहरी नगर टंकी का पानी वर्षों से रिस रहा है। इससे टंकी के बेस और पिलर्स के पास लगातार जलभराव से नींव कमजोर होने की आशंका बनी है। लोगों ने बताया कि यद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.