सोनभद्र, जून 2 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजूरी में चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे उनके सुराग मिट सकें। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जाबर निवासी अमित कुमार खजूरी में किराये के मकान में रहकर जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई को पत्नी के ऑपरेशन के लिए पूरे परिवार के साथ वाराणसी गए थे। यह भी पढ़ें- सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी सोमवार को वापस लौटने पर घर का मुख्य ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो एक कमरे का ताला टूटा मिला और अलमारी ...