लातेहार, मार्च 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लाधुप अंतर्गत सेन्हा ग्राम में प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गलत स्थान पर किया जा रहा है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान बिगन मुंडा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन देकर कहा है कि जिला परिषद लातेहार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है ,वहां आसपास एक भी मकान नहीं है। यह स्थान सुनसान होने के साथ-साथ नदी के किनारे स्थित है, जिससे लोगों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने बताया कि जनसुविधा को ध्यान...