देवरिया, मार्च 1 -- पिण्डी, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव निवासीप्रसादी लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ गुप्ता इलाज के लिए करीब दो माह से मुंबई गए हुए हैं। परिवार के गांव में न होने का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर में घुसकर गेहूं, चावल, एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया। अलमारी का कपाट भी खुला मिला है। फिलहाल कितना और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है इसकी सही जानकारी घर के मुखिया के लौटने के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि प्रसादी लाल गुप्ता के पुत्र चंदन गुप्ता मुंबई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.