सुनसरी के धरान में 210 किलो गांजा जब्त , एक भारतीय सहित पांच गिरफ्तार
अररिया, नवम्बर 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि धरान स्थित च्यानडाँडा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 210 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने गांजा लदे वाहनों के साथ भागने का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद सभी को नियंत्रण में लिया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: सुनसरी के धरान में 210 किलो गांजा जब्त , एक भारतीय सहित पांच गिरफ्तारछापेमारी में गांजा बरामद मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब तीन बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धरान के च्यानडाँडा में दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में गांजा लोड किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.