अररिया, अप्रैल 22 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सुनसरी नेपाल के धरान उप-महानगरपालिका वार्ड 13 देवी मार्ग के समीप अवैध दवाइयों का कारोबार होने की गुप्त सूचना पर अस्थायी प्रहरी चौकी जोरसखुवा की पुलिस दल ने स्थानीय काले नाम की एक व्यक्ति के घर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित औषधि ट्रामाडोल 450 कैप्सूल, स्पास्पेनवी 750 टैबलेट और डिकोलिक 100 टैबलेट बरामद हुआ। इस संबंध में उसकी पत्नी कविता राई को प्रतिबंधित औषधियों के साथ कब्जे में लेकर इलाका प्रहरी कार्यालय धरान लाया गया। इसके बाद आगे की जांच की जा रही है। पुलिस काले नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है। यह जानकारी कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने दी है । यह भी पढ़ें- सुनसरी के धरान में नशीली दवा के साथ महिला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...