लखनऊ, मई 21 -- महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को हाईकोर्ट ने गुरुवार को तलब किया था पर सुबह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें सेना के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बड़ा मंगल पर शहर में आयोजित 22 भंडारों में लगातार शामिल होने और भीषण गर्मी में लंबे समय तक रहने की वजह से उन्हें हीट स्ट्रोक हो गया। सुबह घर पर ही उन्हें चक्कर आया और वह गिर गईं। इसके बाद परिवार और करीबी लोगों ने उन्हें तत्काल कमांड हॉस्पिटल पहुंचाया। महापौर ने अस्पताल से बातचीत में कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वहीं, तबीयत खराब होने के कारण महापौर अदालत में उपस्थित नहीं हो सकीं। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज करने का आदेश दे दिया。 यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से लखनऊ मेयर...