प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। मेजा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछले समाधान दिवस पर आए 51 प्रकरणों की 17 जिला स्तरीय अफसरों से जांच कराई। 11 ऐसे प्रकरण पाए गए जिसमें शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। इस पर डीएम ने पांच पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि एक को चेतावनी पत्र जारी किया गया। चार से स्पष्टीकरण मांगा और तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जिन लोगों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति हुई है, उसमें लेखपाल मेजा विभा, अमरनाथ, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार भारतीय, राजस्व निरीक्षक दैवीय आपदा भारत रत्न त्रिपाठी शामिल हैं। इन पर बिना निस्तारण किए असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत करने का आरोप सही पाया गया। जिन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जा...