कौशाम्बी, मई 16 -- चायल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पट्टी नरवर गांव की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला झोले में ईंट के टुकड़े भरकर सभागार पहुंच गई। महिला ने अधिकारियों पर लंबे समय से शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और इंसाफ न मिलने पर ईंट चलाने की धमकी देने लगी। नरवर पट्टी गांव की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला राम संवारी पत्नी मिठाई लाल ने बताया कि उसे आवासीय पट्टा मिला था। उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। बुजुर्ग महिला का कहना था कि वह काफी समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- कमिश्नर और आईजी के अचानक पहुंचने से मचा हड़कंप महिला की बात सुनते ही सभागार में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों...