सुनवाई के बाद बिजली बिल में तीन लाख रूपए का हुआ सुधार
खगडि़या, मई 18 -- खगड़िया। नगर संवाददाता अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सुनवाई के बाद एक उपभोक्ता के बिजली बिल में तीन लाख 11 हजार 69 रूपए का सुधार हुआ। सदर प्रखंड के माड़रदक्षिणी के रहने वाले फेक न शर्मा के पुत्र पिंकू शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में जब उन्हें बिजली विभाग द्वारा बिल भेजा गया तो उसके होश ही उड़ गए। क्योंकि बिजली बिल इतनी अधिक थी। उनके द्वारा इस विपत्र का भुगतान करना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि अत्यधिक बिजली बिल आने के बाद उन्होंने पहले बिजली विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहंी थे। इसके बाद उन्होंने सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन देकर अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- सुनवाई के बाद बिजली बिल में तीन लाख रूपए का हुआ सुधारबिजली बिल में सुधार सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.