प्रयागराज, मार्च 21 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जिले के 10 लाख 62 हजार नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन कार्यालय अब अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारी में जुटा है। जिले में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में 144 वोटरों के आवेदन अपलोड करना ही शेष रह गया है। इस विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि सभी जगह सुनवाई पूरी हो चुकी है। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी महज 144 वोटरों के दस्तावेज को अपलोड करना शेष रह गया है। अब पूरे अमले को 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया है। एसआईआर अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर से हुई थी। छह जनवरी को आले...