सुनवाई की तिथि देकर उप श्रमायुक्त के नहीं आने पर टाटा पावर यूनियन ने जताई नाराजगी
जमशेदपुर, मार्च 24 -- टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों को ओवर टाइम का दोगुनी दर से भुगतान नहीं करने के सवाल पर उप श्रमायुक्त के यहां निर्धारित वार्ता उप श्रमायुक्त की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सकी। इसके कारण मजदूरों ने नाराजगी जताई। वार्ता में भाग लेने के लिए टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष और एटक के राज्य सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर भी उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुचे थे। उप श्रमायुक्त के नहीं रहने पर ठाकुर ने कहा कि मजदूरों को आशा है कि न्याय के मंदिर में मजदूरों को न्याय ही मिलेगा। लेकिन आश्चर्य की बात है कि लगभग 3 माह बीतने के बाद भी सिर्फ तारीख पर तारीख ही मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा पावर और ठेका कम्पनी आरके रिएक्टर दोनों उप श्रमायुक्त को कोई तरजीह नहीं दे रही, ऐसा लगता है। ठाकुर ने कहा है कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कम्पनी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.