कानपुर, फरवरी 21 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के सुनवर्षा गांव के सामने रेलवे विभाग की लापरवाही से जलभराव से समस्या बनी हुई है। मैथा क्षेत्र के अंडरपास में पानी भरने से बुरी तरह कीचड़ हो गया है। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मैथा स्टेशन के समीप अलियापुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आए दिन लगने वाले जाम से क्षेत्रीय लोगों सहित राहगीरों को मुसीबतें होती थी। रेलवे ने अलियापुर रेलवे क्रॉसिंग सहित सुनवर्षा गांव के सामने अंडरपास बनाए थे। इससे लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से छुटकारा मिला था, किंतु रेलवे अंडरपास बनाने के समय जलनिकासी का उचित प्रबंध न किए जाने से मौसम-बेमौसम हल्की बरसात में ही दोनों जगह बने अंडरपासों में पानी भर जाता है। शन...