पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात युवक बहलाफुसलाकर ले गया है। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एक अन्य मामले में थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 अप्रैल को दोपहर दो बजे उसकी पुत्री को मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी राहुल पुत्र भगवानस्वरूप बहलाफुसलाकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...