पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 11 मार्च को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी आशीष बहला फुसला कर ले गया है। एक अन्य मामले में थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 12 मार्च को दोपहर एक बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बार नवादा निवासी ओमेंद्र कुमार अपने साथी सोहनलाल के सहयोग से बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.