नैनीताल, जुलाई 1 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। सुनकिया को आदर्श जैविक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आईवीआरआई मुक्तेश्वर के प्रसार शिक्षा अनुभाग की ओर से किसानों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं, वर्तमान माह में गांव में एक वर्मी कम्पोस्ट इकाई और पांच मधुमक्खी पालन इकाइयों की भी स्थापना की जाएगी, जिससे किसानों को जैविक खेती अपनाने और अतिरिक्त आय सृजन में सहायता मिलेगी। ये निर्णय बुधवार को ग्राम सुनकिया में आयोजित गोष्ठी-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान लिया गया।आईवीआरआई मुक्तेश्वर के प्रसार शिक्षा अनुभाग की ओर से सुनकिया में किसानों के लिए जैविक खेती और बागवानी विकास विषय पर गोष्ठी-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 33 किसानों ने भाग लिया। संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. मनीष तोमर ने किसा...