मधुबनी, फरवरी 2 -- झंझारपुर । ललित कर्पूरी स्टेडियम परिसर में रविवार को बीपीएससी स्कूल शिक्षकों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से बीपीएससी झंझारपुर प्रखंड इकाई शिक्षक संघ का गठन किया गया। सुधीर कुमार यादव को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिपेश कुमार भंडारी कर रहे थे। बैठक में पूर्ण वेतनमान, स्थानांतरण नीति, पुरानी पेंशन योजना, आवास भत्ता, महंगाई भत्ता व शहरी परिवहन भत्ता लागू करने की मांग उठी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों के साथ विभागीय स्तर पर भेदभाव हो रहा है। शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा। संघ का गठन आम बीपीएससी शिक्षकों को हो रही कठिनाइयों को संगठित रूप से दूर करना है। प्रखण्ड इकाई के कार्यकारी संयोजक शंभू सुमन, कोषाध्यक्ष घनश्याम पासवान, कार्यकारी उपाध्यक्ष सुलेना कुमारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.