सहारनपुर, फरवरी 22 -- सहारनपुर। शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में रविवार को जेवी जैन कॉलेज क्रीड़ा स्थल पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला सुधीर त्यागी एकादश और एयरफोर्स एकादश के बीच खेला गया, जिसमें सुधीर त्यागी एकादश ने एयरफोर्स एकादश को 57 रनों से पराजित किया। सुधीर त्यागी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 274 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एयरफोर्स एकादश नौ विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना सकी। 44 गेंदों पर 109 रन की तूफानी पारी खेलने वाले अंकित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर कोमोडोर संदीप चौधरी (शौर्य चक्र) रहे, जबकि अध्यक्षता न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव ने की। आयोजन सचिव नरेन्द्र कौशिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.