सुधीर कुमार सिन्हा बनाए गए करपी थाना अध्यक्ष
जहानाबाद, मई 14 -- करपी, निज संवाददाता। पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार सिन्हा को करपी का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान थानाध्यक्ष धीरज कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसी प्रकार पुलिस अवर निरीक्षक बालेश्वर पासवान को करपी थाना से स्थानांतरित कर शहर तेलपा के नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक मोनाली कुमारी को कुर्था थाना से स्थानांतरित करते हुए रामपुर चौरम का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश चौधरी को अरवल थाना से स्थानांतरित कर बंसी थाना अध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- चार थानों में तत्काल प्रभाव से नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.