कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ताजपुर रोड स्थित महावीर सिंह फौजी के आवास पर सविता समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मत से सुधीर कुमार को अध्यक्ष और शिक्षक सुवेश कुमार को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में आगे के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई। महावीर सिंह फौजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई कविता समाज की बैठक में जहां अध्यक्ष और महामंत्री सुधीर कुमार और सुरेश कुमार को मनोनीत किया गया भाई वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अन्नू श्रीवास्तव बाबाजी को नामित किया गया। ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सविता व दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष, शिक्षक नीरज कुमार सविता को कोषाध्यक्ष, रामानंद सविता को प्रचार मंत्री और डॉ.राकेश श्रीवास्तव व डॉ.आदित्य श्रीवास्तव को संगठन...