अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संसाधन विहीन दिव्यांग सुधीर कुमार की दिव्यांग पेंशन लागू कर दी है। यहां कुंपुर लालकुर्ती निवासी दिव्यांग सुधीर कुमार शुक्रवार को तमाम समस्याओं को लेकर यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंचे थे।संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सुधीर कुमार की ना सिर्फ पेंशन लागू कराई, वरन उन्हें व्हील चेयर भी प्रदान की। दिव्यांग सुधीर के परिजनों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...