अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। जिले के गांव अटेरना निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आरक्षी के पद पर कार्यरत खिलाड़ी सुधा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर देश व जिले का नाम रोशन किया है। बीती चार से आठ जून तक गुजरात के अहमदाबाद के ट्रांस स्टेडियम में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिभाग करते हुए बीएसएफ की 95 बटालियन की आरक्षी सुधा ने सीनियर-सी (45 से 55 वर्ष) वर्ग की लेग बैलेंस व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों, बीएसएफ के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- देवरिया की गुड़िया ने विश्व मंच पर लहराया परचम, जीता स्वर्ण उनकी यह उपलब्धि युवाओं को खेल और योग के क्षेत्र में आ...