नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिग्गज एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने गोविंदा के साथ काम किया था तब उनका बर्ताव कैसा था। सुधा चंद्रन ने ये भी बताया कि इस वक्त गोविंदा बॉलीवुड का हिस्सा क्यों नहीं हैं। इतना ही नहीं, सुधा चंद्रन ने गोविंदा के छोटे-छोटे इवेंट्स में डांस करने वाले वीडियोज पर भी कमेंट किया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।गोविंदा का चार्म सुधा चंद्रन ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सच कहूं तो मैंने उस दौर को बहुत करीब से देखा है। उस समय हर कोई गोविंदा को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। हर प्रोड्यूसर, हर डायरेक्टर, हर बैनर उन्हें कास्ट करना चाहता था। वो मना करते थे कि मेरे पास समय नहीं है, लेकिन फिर भी वो लोग रिक्वेस्ट करते थे। अब जब एक कलाकार सबको खुश करने के लिए एक साथ...