नैनीताल, अगस्त 24 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों के स्नातक सेमेस्टर प्रणाली के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विवि ने बीए, बीएससी और बीकॉम (ओल्ड कोर्स-2021) के विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने का एक और अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि सुधार परीक्षा के लिए ईआरपी पोर्टल पूर्व में 14 से 20 अगस्त तक खोला गया था। विद्यार्थियों के अनुरोध पर पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। अब संबंधित विद्यार्थी 29 अगस्त तक विवि की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीबीएमकेयू : यूजी सेमेस्टर चार का परीक्षा फॉर्म 25 से भरें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...