वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। रामनगर स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार को काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने कैंप लगाया। इस दौरान पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत सुधार गृह के 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं का परीक्षण और मनोवैज्ञानिक अध्ययन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठाकराल ने बताया कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों के व्यावहारिक अनुभव, ज्ञान और संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...