दरभंगा, मार्च 24 -- केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने सोमवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र संख्या 277, 199, 197, 275 व 201 में कई खामियां पाई गईं। लाभुकों ने कहा कि सीडीपीओ एक बार भी केंद्र का निरीक्षण नहीं करती हैं। इससे बच्चों को खाना प्रतिदिन मेन्यू के हिसाब से नहीं मिलने के कारण बच्चे केंद्र से अनुपस्थित रहते हैं। अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने बहुत जल्द वरीय पदाधिकारियों से मिलकर दोषी पदाधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई करवाने की बात कही। बीडीओ ने भी संबंधित कर्मियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.