सुधाकर मणि को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार
वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अखिल रेल हिन्दी नाट्योत्सव में प्रदर्शित नाटक 'ऑक्टोपस' में उत्कृष्ट अभिनय के लिए बरेका के वरिष्ठ कलाकार सुधाकर मणि को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता' का पुरस्कार दिया गया। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के तत्वावधान में 21 से 25 मार्च तक रायबरेली स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में इसका आयोजन किया गया था। इसमें रेलवे की 20 क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाई की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बरेका के नाट्य दल ने अपने नाटक 'ऑक्टोपस' की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह नाटक दल प्रबंधक सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व और मुकेश कुमार दुबे के निर्देशन में मंचित किया गया। नाट्य दल में बहादुर प्रताप, नीरज कुमार, अशोक कुमार राकेश, नंदलाल निषाद, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, मृत्युंजय कुमार, ओमप्रकाश, विष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.