अमरोहा, अगस्त 21 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में बीती नौ अगस्त को हुई सुधांशु प्रजापति की हत्या को लेकर बड़ी संख्या में प्रजापति समाज समाज के लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर धरने पर बैठ गए। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। गौरतलब है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में गांव निवासी कीर्तिपाल सिंह के बेटे सुधांशु की पड़ोसी अरविंद कुमार ने सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने अरविंद कुमार समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर सिंह ने भी गांव पहुंचक...