अमरोहा, अगस्त 20 -- नौगावां सादात क्षेत्र के गुलड़िया में सुधांशु हत्याकांड को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि गुलड़िया निवासी कीर्तिपाल प्रजापति के बेटे सुधांशु की नौ अगस्त की शाम पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी अरविंद कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर अरविंद कुमार समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलाने ...