कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व नेशनल क्लब की ओर से चल रही तृतीय स्व. सुरेंद्र यादव स्मारक आमंत्रण टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में केडीएमए ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने कानपुर साउथ को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान-ए पर हुए मैच में केडीएमए ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। टीम की ओर से सुधांशु चौरसिया ने 119 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। माही कटियार ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपांशू सिंह, निखिल यादव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश गौर ने 52 रन बनाए। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.