पूर्णिया, अप्रैल 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में उर्वरकों के संतुलित उपयोग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में डीएपी खाद के अत्यधिक उपयोग को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग और विभिन्न संस्थानों के संयुक्त प्रयास से किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जलालगढ़ प्रखंड के सीमा वैसा गांव में किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़, कृषि विभाग पूर्णिया, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर, आईसीएआर पटना तथा अटारी पटना के संयुक्त समन्वय से छह अप्रैल से जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है।....डी...