बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- ललिया, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवनगर की चिकित्सकीय सुविधाएं जल्द ही बेहतर होंगी। समय से ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को परामर्श देने को बैठेंगे। जरूरी दवाएं,जांच व इलाज की मुकम्मल व्यवस्था होगी। 14 दिसंबर को बोले बलरामपुर में प्रकाशित खबर पर सीएमओ ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिसके बाद दो सदस्यीय टीम ने पीएचसी पहुंचकर सुविधाओं की बिंदुवार पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपी है। जिसके आधार पर सुविधाएं बढ़ाने की कवायद भी शुरू हो गई है। सीएमओ ने कहा कि औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी जाएंगी। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.