अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बालिकाओं की सुरक्षा एवं शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने अहम कदम उठाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की स्वीकृति दी है। इस योजना में प्रदेश के 376 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 7230 सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी मिली है। ताकि विद्यालय परिसरों की निगरानी व्यवस्था अत्याधुनिक एवं प्रभावी हो सकेगी। परियोजना अप्रूवल बोर्ड शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने योजना में 3940.35 लाख रुपए निर्धारित की है। इसमें प्रथम चरण में 60 प्रतिशत धनराशि अर्थात 2364.21 लाख रुपए स्वीकृत की गई है। दो प्रतिशत टीडीएस कटौती के बाद 2316.92 लाख रुपए अग्रिम जारी कर दी गई है। धनराशि राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से समग्र शिक्षा के माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं एवं एज...