गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर महानगर में 80 वार्डों में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक परियोजना एवं सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत 300 करोड़ रुपये से सड़कें और जलनिकासी सुदृढ़ की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए तकरीबन 70 कार्यो के लिए सोमवार को वर्क आर्डर जारी कर दिया। इस कार्यो की निर्माण लागत तकरीबन 180 करोड़ रुपये होगी। शेष अन्य कार्यो के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर शेष कार्यो को भी शुरू किया जाएगा। इस कार्यो में सीसी सड़कें, आरसीसी नाली और इंटरलाकिंग संबंधी कार्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 30.39 करोड़ से शहर में बनेंगी नई सड़कें, नालियां होंगी पक्की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...