रांची, दिसम्बर 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की घोर कमी के कारण स्थानीय ग्रामीणों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे जन स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। विधायक ने सरकार से मांग की कि क्षेत्र के सभी प्रखंडों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि नागरिकों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विधायक सुदीप गुड़िया ने राजस्व विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.