हजारीबाग, सितम्बर 6 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के सीसीडीसी और फुटाज के पूर्व महासचिव प्रो मिथिलेश ने झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन को झारखंड की राजनीति और उच्च शिक्षा के लिए मर्माहत कर जानेवाली खबर बताया है और उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की है। सोनू झारखंड राज्य में उच्च शिक्षा के विकास के लिए जिस निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे थे, उस पर फिलहाल विराम लग गया है। झारखंड के विश्वविद्यालयों को वे संसाधन सम्पन्न बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे थे, इसका सकारात्मक परिणाम दिखना शुरू ही हुआ था, लेकिन नियति ने उन्हें हमसे छीन लिया। यह भी पढ़ें- मंत्री के निधन पर शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि झारखंड राज्य के विकास का जो स्पष्ट खाका उ...