सुदिव्य सोनू के निधन के बाद बदला गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम
चाईबासा, सितम्बर 7 -- गुवा। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्ति वितरण सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रांची से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1 बजे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे। 1:10 बजे शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 1:25 बजे बिरसा चौक पर माल्यार्पण कर 1:35 बजे सेल हेलीपैड लौटेंगे। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद संकटमोचक, कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.