धनबाद, सितम्बर 9 -- झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो जिला कमेटी ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झामुमो नेताओं ने कहा कि सुदिव्य सोनू का निधन झामुमो परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मंगलवार को झामुमो धनबाद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। झामुमो नेताओं ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। लक्खी सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि वे एक कर्मठ, संघर्षशील एवं जनसमर्पित नेता थे। पूर्व मेयर सह...