औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सुदिति ग्लोबल एकेडमी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रधानाचार्य कंचन लता तिवारी की देखरेख में कराई जा रही है, जिन्हें नोडल केंद्र सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ कराया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रधानाचार्य कंचन लता तिवारी ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुभवी शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा...