इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- इटावा। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं का दल चार दिवसीय अमृतसर-चंडीगढ़ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। प्रबंधक सतीश कुमार, प्रबंध निदेशक मयंक कुमार व प्रधानाचार्य कमल कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रबंधक ने कहा कि भ्रमण मनोरंजन ही नहीं प्रत्यक्ष अनुभव से सीखने का अवसर है। प्रधानाचार्य कमल कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन से ज्ञान समृद्ध होता है। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के जीवन में नई चेतना, आत्मविश्वास का संचार करते हैं। चार दिवसीय इस भ्रमण के दौरान छात्र अमृतसर और चंडीगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। यह भी पढ़ें- एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न राज्यों की यात्रा पर रवाना हुए विद्यार्थी छात्रों के साथ जितेंद्र यादव, अर...