फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- जाफरगंज। क्षेत्र के उमरिहा बाजार मांझेपुर स्थित एक पैलेस में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को चित्रकूट से आए भागवताचार्य वेद ब्यास जी महाराज ने श्रोताओं को कृष्ण-सुदामा की मित्रता बहुत ही मार्मिक ढंग से सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कथा के अंत में कहा कि दोनो की मित्रता बेमिसाल है। आयोजक ने बताया कि शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यजमान दिलीप कुमार सिंह एडवोकेट एवं मंजू सिंह, कार्तिकेय सिंह, आनंद दास जी महाराज एवं बड़ी संख्या श्रोता बंधु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.