कौशाम्बी, फरवरी 25 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सरसवां के शाहपुर गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सुदामा चरित्र की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित भोलानाथ शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की पावन मित्रता का मार्मिक वर्णन भक्तों को सुनाया। स्थानीय निवासियों ने कथावाचक का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, अशोक सिंह, पूनम सिंह सहित तमाम ग्रामीण भक्तगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.