हापुड़, जनवरी 29 -- सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनकर महिला बच्चों समेत सैकड़ों भक्तों की भीड़ भाव विहोर हो उठी। मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी के कृष्ण आश्रम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के सातवें दिन महिला बच्चों समेत सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुटी। व्यास स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष से जुड़े प्रसंगों का वर्णन कर हर किसी का मन मोह लिया। व्यास ने कहा कि सुदामा भगवान कृष्ण के परम मित्र थे, जो भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। परंतु गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते थे। पत्नी सुशीला अपने पति सुदामा से बार बार आग्रह करती थी कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं, उनसे जाकर मिलो शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहु...